Headlines

सीकर जिले के सांगलिया में तेजा जयंती के धार्मिक कार्यक्रम में उमड़ा जन-सैलाब, सांसद बेनीवाल ने धार्मिक व राजनैतिक मुद्दों पर रखी अपनी बात

बेनीवाल

सीकर/जयपुर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार देर रात सीकर जिले के सांगलिया में तेजा दशमी के अवसर पर आयोजित विशाल धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु मौजूद रहे, सांसद बेनीवाल ने जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश किया। उससे 1 किलोमीटर पूर्व ही युवाओं ने सांसद को कंधे पर बैठा लिया।

उसके बाद बेनीवाल ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि लोक देवताओं का जीवन हमें त्याग व संघर्ष की राह पर चलना सिखाता है और तेजाजी ने 1000 वर्ष पूर्व गौ रक्षा के लिए जो बलिदान दिया वह हमारे लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा। इस अवसर पर सांसद बेनीवाल ने मंदिर निर्माण में एक लाख रुपये का आर्थिक सहयोग स्वयं की तरफ से देने की घोषणा की साथ ही मंदिर के विकास के लिए हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

WhatsApp Image 2021 09 17 at 5.31.20 PM

इन मुद्दों पर रखी अपनी बात

सांसद बेनीवाल ने सामाजिक व राजनैतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखते हुए। भाजपा-कांग्रेस की कई नीतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों की मिलाजुली का खेल अब खत्म करना है और 2023 में सभी वर्गों को साथ लेकर मिशन 2023 को पूरा करना है। सांसद ने कहा आरएलपी शोषित, वंचित व किसान वर्ग को साथ लेकर व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है और आज के कार्यक्रम में जो हुजूम उमड़ा है वो धार्मिक के साथ राजनैतिक चेतना भी लेकर आएगा।

WhatsApp Image 2021 09 17 at 5.31.22 PM

सांसद बेनीवाल ने कहा कि कोरोना जब चरम पर था तब राजस्थान व केंद्र की सरकार ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर आम जन को भगवान के भरोसे छोड़ दिया। जनता में सांसद बेनीवाल के प्रति दिखा क्रेज-सांसद जब कार्यक्रम में पहुंचे तब से उनके कार्यक्रम में रुकने तो लोगो मे सांसद के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही वही लोगो ने सांसद के पक्ष में जमकर नारे भी लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *