Headlines

पल्लवी शर्मा भाजपा आईटी विभाग की कार्यकारिणी में

पल्लवी शर्मा भाजपा आईटी विभाग की कार्यकारिणी में

जयपुर: राजस्थान बीजेपी में संगठन विस्तार का दौर जारी है। अब भाजपा आईटी विभाग की प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई है। आईटी विभाग की कार्यसमिति में 14 सदस्य को जिम्मेदारियां दी गई है। इसमें जयपुर से पल्लवी शर्मा को स्थान मिला है। पल्लवी शर्मा विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भी है।

राजस्थान बीजेपी आईटी विभाग प्रदेश संयोजक अजीत मांडन की और से जारी सूची में प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में जयपुर से पल्लवी शर्मा, बीकानेर से सुशील आचार्य, श्रीगंगानगर से कश्मीर धमीजा, अलवर उत्तर से संदीप कुमार, भरतपुर से दीपेंद्र गणेशिया, धौलपुर से श्योना अग्रवाल, भीलवाड़ा से अजय नौलखा, अजमेर शहर से सुनील दरडा, सिरोही से हितेंद्र ओझा, जालौर से मोनिका कुंतल, उदयपुर से राहुल मित्तल, डूंगरपुर से वंदना वर्मा, झालावाड़ से विजय कुमार शर्मा और कोटा से भुवनेश महावर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पल्लवी शर्मा भाजपा आईटी विभाग की कार्यकारिणी में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *