Headlines

जयपुर, भरतपुर, बीकानेर सहित 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

जयपुर, भरतपुर, बीकानेर सहित 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

जयपुर: राजस्थान के कई जिलों में तीन दिनों से बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। आज भी मौसम विभाग ने जयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, दौसा व भरतपुर में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कई जगहों पर शुक्रवार को मेघ गर्जना के साथ मध्यम दर्जे की बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। बिजली भी गिर सकती है।

वहीं, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, बूंदी, कोटा, झालवाड़, बारां, सवाईमाधोपुर, धौलपुर व करौली में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां भी मेघगर्जन व आकाशीय बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना नहीं है।

कल से बंद होगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 4 जनवरी से शुरू हुआ बारिश का दौर 7 जनवरी तक चलेगा। 6 जनवरी को बारिश का असर थोड़ा कम हुआ लेकिन 7 जनवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य के ऊपर सक्रिय हो गया है। इससे दोबारा बारिश की गतिविधि शुरू हो गई। 8 जनवरी से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। बारिश का दौर बंद होगा। 9 और 10 जनवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *