जयपुर : राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के पूर्व वरिष्ठ महामंत्री स्व. राजेंद्र मावर (पूर्व सदस्य जेडीए) के 58वीं जयंती पर महासभा की ओर से मुहाना पुष्प मंडी में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी फूल वाले, महामंत्री भवानी शंकर माली, मुहाना मंडी फल एंड सब्जी के थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष राहुल तंवर, सागर सैनी, श्रीमती संतोष सैनी, अभिषेक सैनी, सुवालाल सैनी, आशु राजोरिया, गौतम सैनी, मोहित सैनी सहित महासभा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
