Headlines

नर्सेज संघर्ष समिति ने की चिकित्सा मंत्री से मुलाकात

नर्सेज संघर्ष समिति ने की चिकित्सा मंत्री से मुलाकात

जयपुर: आज राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति ने नर्सिंग भर्ती 2018 मे नियुक्ति तिथि 29 अप्रैल 2020 परविक्षाकाल को लेकर परसादी लाल मीणा चिकित्सा मंत्री से निजी आवास पर मुलाकात कर वार्ता की। संघर्ष समिति अध्यक्ष सोमसिंह मीणा ने बताया कि 28 अप्रैल 2020 को जारी नियुक्ति सूची में चयनित होने के बावजूद विभागीय त्रुटि के कारण प्रदेश भर के हजारों नवनियुक्त नर्सेज परिवीक्षा काल को लेकर चिंतित है। विभागीय त्रुटि के कारण हजारों नर्सेज लगभग 3 से 4 महीने समयांतराल को लेकर भयभीत है।

ज्वाइनिंग सूची जारी के लगभग 22 महीने निकल जाने बाद भी समाधान नही हुआ समिति द्वारा लंबे समय से मुख्यमंत्री चिकित्सा मंत्री एवम् विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी नियुक्ति तिथि का समाधान नही होने को लेकर प्रदेश भर की हजारों नवनियुक्त नर्सेज भयभीत है। आज की मुलाकात में प्रदेश संयोजक पवन कुमार लक्ष्मीकांत पंडित जितेंद्र कटारा समिति सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *