Headlines

न्यू सांगानेर रोड व्यापार मंडल (सोडाला) ने भी 11 सितंबर को सम्पूर्ण जयपुर बन्द का किया समर्थन

न्यू सांगानेर रोड व्यापार मंडल (सोडाला) ने भी 11 सितंबर को सम्पूर्ण जयपुर बन्द का किया समर्थन

जयपुर। न्यू सांगानेर रोड व्यापार मंडल (सोडाला) जयपुर ने ट्रेड लाइसेंस के विरोध में 11 सित. को जयपुर बन्द का समर्थन किया है तथा घोषणा की है कि दुकानों से लेकर थड़ी- ठेले सब बंद रहेंगे।

न्यू सांगानेर रोड व्यापार मंडल (सोडाला) जयपुर के अध्यक्ष पवन शर्मा (नटराज) व्यपारियो से बंद को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि 11 सितम्बर को सम्पूर्ण जयपुर बन्द व्यापार व व्यापारियों को बचाने के लिए है। इसके लिए ठेले- फुटपाथ के व्यवसायी को भी समझाए ताकि ये बंद ऐतिहासिक हो और सरकार को भी ट्रेड लाइसेंस को वापस लेने को मजबूर होना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *