नटवर सिंह के पुत्र जगतसिंह भाजपा में शामिल

जयपुर। पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह के सुपुत्र जगत सिंह भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कल ही भरतपुर क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य का पर्चा दाखिल किया था। वे भाजपा से जिला प्रमुख के उम्मीदवार हो सकते हैं। भाजपा में शामिल होने के लिए आयोजित प्रेस वार्ता में जगत सिंह बड़े ही विनम्र दिखे। सबके पैर छुए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियाँ, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती अलका गुर्जर तथा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी व भाजपा के अन्य नेतागण मौजूद थे।

आपको बता दे एक समय कुंवर नटवर सिंह की तूती बोला करती थी। दस जनपथ के सबसे निकट माने जाते थे। कुंवर जगत सिंह का भी पिता की तरह अलग ही जलवा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *