जयपुर : राष्ट्रीय श्रेया क्लब जो कि एक सामाजिक, साहित्यिक, तथा सेवा क्षेत्रों से जुड़ी हुई संस्था है। स्वामी विवेकानंद के शिकागो सम्मेलन दिवस को भारत माता अभिनंदन दिवस के रूप में राष्ट्रीय श्रेया क्लब मनाने जा रही है। यह कार्यक्रम भारत माता अभिनंदन संगठन के तत्वाधान में होगा।
बताते चलें कि राष्ट्रीय श्रेया क्लब की संस्थापिका डॉ अर्चना श्रेया श्रीवास्तव हैं जो कि विगत 12 वर्षों से सामाजिक, धार्मिक तथा सेवा क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं। राष्ट्रीय श्रेया क्लब की को-फाउंडर कौशतुभी तथा अध्यक्ष हेमा श्री हैं। अपनी कार्यकुशलता और लेखनी के कारण डॉ अर्चना श्रीवास्तव की एक अलग पहचान है। साहित्य के क्षेत्र में दमदार पहचान रखने वाली डॉ अर्चना श्रेया भारत माता अभिनंदन दिवस की अगुवाई कर रही हैं।
स्वामी विवेकानन्द ने भारत के संस्कृति और सभ्यता को दुनिया में स्थापित किया था।शिकागो सम्मेलन में उन्होंने भारतीय संस्कृति को विश्व के सर्वोच्च शिखर पर स्थपित किया था,जो किसी भी भारतीय के लिए गौरव का विषय है। उस शिकागो सम्मेलन दिवस को जन-जागृत करने के लिए राष्ट्रीय श्रेया क्लब पूरे देश भर में भारत माता अभिनंदन दिवस 11 सितम्बर को मनाने जा रहा है।
गौरतलब है कि देश के विभिन्न पटलों जैसे कवि सहित्य सागर, निस्वार्थी काव्य समूह, नवज्योति संकीर्तन मंच, श्रेया क्लब, निस्वार्थी साहित्य समूह, शब्दार्थ टैलेंट प्लेटफॉर्म (1 ,2 3), निस्वार्थी देश भक्ति समूह, अध्यात्म संध्या, सामाजिक संस्था, सहित लगभग बारह मंचों पर राष्ट्रीय श्रेया क्लब के सौजन्य से यह कार्यक्रम होने जा रहा है। स्वयं राष्ट्रीय श्रेया क्लब भी अपने दोनों मंचों पर यह कार्यक्रम करने की रूपरेखा तैयार कर ली है।
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारत के विभिन्न राज्यों से ,देश के कोने-कोने से लोग आगे आ रहे हैं। राजस्थान , हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बिहार ,झारखंड,पंजाब,छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, उत्तराखंड, इत्यादि राज्यों से प्रतिभागी इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए आगे आ रहे हैं। प्रतिभागियों में एक बेहतर प्रदर्शन और भारत माता अभिनन्दन को लेकर जोश और जज्बा अभी से प्रतिबिबित होने लगा है।
बताते चलें कि इस कार्यक्रम को करने जा रही राष्ट्रीय श्रेया क्लब की संस्थापिका और संचालिका डॉ अर्चना श्रेया ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे देश भर में देशभक्ति की जुनून और अपनी सभ्यता -संस्कृति को पुनः जागृत करने हेतु मनाया जाएगा।देश भर के युवाओं को यह कार्यक्रम एक नई संदेश देगा।
डॉ अर्चना श्रेया का मुख्य रूप से साथ निभा रहे तथा इस कार्यक्रम को गति प्रदान कर रहे राष्ट्रीय श्रेया क्लब के सचिव तथा संचालन कर्ता तुलसी विश्वास जी हैं। तुलसी विश्वास जी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी के शिकागो सम्मेलन दिवस को भारत माता अभिनंदन दिवस के रूप में पूरे भव्यता के साथ मनाया जाएगा,ताकि स्वामी विवेकानन्द जी हम सभी के दिलों में पुनः जागृत हों, साथ ही भारतीय संस्कृति और सभ्यता पुनः चरमोत्कर्ष पर पहुंचे। राष्ट्रीय श्रेया क्लब के संरक्षक अनूप कुमार हैं।
