Headlines

शादी समारोह में डीजे पर जमकर थिरके विधायक गुर्जर

शादी समारोह में डीजे पर जमकर थिरके विधायक गुर्जर

जयपुर : विराटनगर से कांग्रेस विधायक इंद्राज सिंह गुर्जर का शादी समारोह में किए गए डांस का वीडियो जमकर शेयर हो रहा है। रविवार को जयपुर में राहुल गांधी की रैली से लौटने के बाद विधायक इंद्राज गुर्जर ने अपने विधानसभा क्षेत्र विराटनगर के नीमली गांव में शादी समारोह में हिस्सा लिया। शादी समारोह में डीजे बजता देख विधायक भी खुद को रोक नहीं पाए और जमकर डांस किया। विधायक को उनके समर्थकों ने कंधों पर उठा लिया। विधायक इंद्राज गुर्जर ने समर्थकों के कंधों पर ही थिरकना जारी रखा। विधायक के इस अंदाज को उनके समर्थक खूब शेयर कर रहे हैं। विधायक इंद्राज सिंह गुर्जर ने कहा कि नीमली गांव में शादी समारोह में गया था, वहां समर्थकों ने डांस का आग्रह किया था तो उनका मन रखने के लिए डांस कर लिया। खुशियां बांटने से ही बढ़ती हैं।

इसे इसी रूप में देखा जाना चाहिए। इन दिनों शादियों का सीजन है और नेता भी इनमें शामिल हो रहे हैं। हर दिन किसी न किसी विधायक के शादी समारोह में डांस के वीडियो आ रहे हैं। पहली बार जीतकर आने वाले युवा विधायकों के डांस के वीडियो ज्यादा आ रहे हैं। पहले आमतौर पर आदिवासी अंचल के विधायकों के डांस करते वीडियो ही ज्यादा आते थे, अब यह ट्रेंड सब जगह फैल रहा है। पिछले दिनों डेगाना विधायक विजयपाल मिर्धा का भी शादी समारोह में डांस का वीडियो आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *