Headlines

मेडिकल कॉलेज टीचर्स ने डीएसीपी प्रमोशन को MCI के अनुरूप करने की मांग उठाई

मेडिकल कॉलेज टीचर्स ,impact voice news

जयपुर। मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ( MCTAR) ने सरकार से मांग की है कि चिकित्सा शिक्षा सेवा में DACP प्रमोशन को MCI के नियमों के अनुरूप किया जावे ताकि सरकारी युवा चिकित्सकों के अनुभव का लाभ के साथ NMC निरीक्षण हेतु पीजी शिक्षक उपल्ब्ध हो सकें।

राजमेश द्वारा संचालित मेडिकल कालेजों में भी प्रमोशन MCI के नियमों के अनुसार ही किए जा रहे हैं । इससे पुराने 6 मेडिकल कॉलेज एवम राजमेस द्वारा संचालित कॉलेजों के चिकित्सक शिक्षकों के प्रमोशन में विसंगति भी उत्पन्न हो रही है तथा युवा चिकित्सकों में कुंठा उत्पन्न हो रही है।

MCTAR द्वारा करीब दो साल से इस मांग को उठाया जा रहा है परन्तु सरकार द्वारा इस मांग की और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। MCTAR कोरोना माहामारी के कारण आंदोलन जैसा कोई कदम नहीं उठाना चाहता है तथा MCTAR को मुख्यमंत्री पर पूरा विश्वास है कि वो इस मांग को बिना आंदोलन किए ही पूरा कर कोरोना वारियर्स का हौंसला बढ़ाएंगे।
MCTAR ने इस बाबत मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री, मुख्य सचिव एवम चिकित्सा शिक्षा सचिव को ईमेल के माध्यम से अपना मांग पत्र भेजा है तथा सरकार से इस बाबत जल्द ही उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *