जयपुर। राज्य सरकार ने नववर्ष की शुरुआत आईएएस व आईपीएस के तबादलों से की है। हालांकि ये तबादला सूचियां 31 दिसम्बर में जारी हो गयी थी। दो अलग- अलग आई सूचियों में 37 आईपीएस व 46 आईएएस को बदला गया है।
अधिकारियों की पदोन्नति के बाद निकली तबादला सूची में कई अधिकारियों को नए पद नाम के साथ यथावत रखा गया है जैसे सीएम के यहां अमित ढाका व आरती डोगरा को विशिष्ट सचिव से सचिव पद पर मुख्यमंत्री के यहां ही रखा गया है। इसी तरह पुलिस में भी कई अधिकारियों को नए पदनाम के साथ रखा गया, जबकि कुछ के तबादले किये गए हैं। अजमेर के संभागीय आयुक्त व आईजी दोनों बदल गए। कई जिलों में एसपी भी बदले गए हैं।





