जयपुर। सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी समर्थकों ने केंद्र सरकार व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अनुचित दबाव में आकर दिल्ली क्राइम ब्रांच कानून का दुरुपयोग कर दमनकारी मार्ग अख्तियार करते हुए महेश जोशी को नोटिस दिलवाने के विरोध में एक पैदल मार्च राजस्थान चेंबर ऑफ कॉमर्स से त्रिपोलिया, बड़ी चौपड़ होता हुआ काले हनुमान जी मंदिर के पीछे तक निकाला गया।
कार्यक्रम के संयोजक राजेश कर्नल एडवोकेट ने बताया कि इस पैदल मार्च में समर्थक महेश जोशी के नाम की टी-शर्ट पहन कर पैदल निकले उनका त्रिपोलिया व्यापार मंडल,बड़ी चौपड़ पर महामंडलेश्वर पंडित पुरुषोत्तम भारती व दिनेश शर्मा ने,त्रिपोलिया गेट पर महिला मंडल, कई जगह आम जनों ने जगह-जगह पर स्टेज लगाकर पुष्प वर्षा से स्वागत तथा जल पान की व्यवस्था की।

पैदल मार्च में भारी संख्या में आमजन के साथ-साथ शास्त्री नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश शर्मा,वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल शर्मा,मित्रोंदय गांधी राष्ट्रीय कवि ऐकेश पार्थ,पार्षद विजेंद्र सैनी,भूपेंद्र मीणा शकील खान, वसीम खान गफूर मंसूरी पूर्व पार्षद सुरेश शर्मा लालचंद देवनानी वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश स्वामी,अनिल शर्मा ,गिरीश शर्मा अजय यादव आदि आमजन व भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
