जयपुर : मेहंदीपुर बालाजी के महंत किशोरपुरी महाराज का आज जयपुर में निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी लाया जाएगा, जिसे मंदिर के आरती हॉल में भक्तो के दर्शनों के लिए रखा जाएगा। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को पंचतत्व में विलीन किया जाएगा। उनकी पिछले काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। तीन दिन पहले रूटीन टेस्ट के लिए महंत किशोरपुरी महाराज को जयपुर लाए गए थे। आज सुबह 9.30 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी ओर दोपहर 12.15 बजे किशोरपुरी महाराज ने अंतिम सांस ली।
इस खबर के बाद सब जगह शोक की लहर दौड़ गयी। मेहंदीपुर बालाजी के पट बंद किये गए साथ ही इनकी निधन की खबर पर क्षेत्र के बाजार भी बंद कर दिए गए।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शोक प्रकट किया और ट्वीट करते हुए लिखा कि मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत किशोरपुरी महाराज के निधन की जानकारी दुखद है। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये। ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें।
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत श्री किशोरपुरी महाराज के निधन की जानकारी दुखद है। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये। ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 8, 2021
