जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शीघ्र स्वास्थ्य कामना के लिए त्रिपोलिया बाज़ार तंवर जी के नोहरे में शिव शक्ति मंदिर में भगवान महादेव का अभिषेक एवं महामृत्युंजय जप महामंडलेश्वर महंत पुरुषोत्तम भारती के सानिध्य में किये गए। प्रदेश कोंग्रेस के पूर्व प्रवक्ता तरुण भारती,संजू शर्मा, संजय पारासर महेश सेनी, दुर्गेश शर्मा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।