जयपुर: मानसरोवर निवासी DID लिटिल मास्टर फेम दिव्यम विजयवर्गीय अमेजॉन प्राइम वीडियो के एमेजॉन मिनी टीवी के हिप हॉप इंडिया डांस रियल्टी शो मैं सेलेक्ट हुए हैं। जिसके जज रेमो डिसूजा, नोरा फतेही है जो प्रत्येक शुक्रवार को एमेजॉन मिनी टीवी पर आ रहा है। इस शो मैं दिव्यम हिप हॉप डांस के अलावा रेप सॉन्ग भी गाते हुए नजर आएंगे जो उन्होंने खुद लिखे है। दिव्यम अपने हुनर से पिंकसिटी सहित राजस्थान का नाम बखूबी से रोशन कर रहे हैं।
सभी राजस्थानवासी दिव्यम को आगे बढ़ाने के लिए Div_yumyum इंस्टाग्राम फॉलो लाइक शेयर कर अपना वोट कर रहे है। जो उन्हे एमेजॉन मिनी टी वी के रियल्टी शो हिप हॉप इंडिया में आगे बढ़ाएगा। उन्होंने मुंबई बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर टेरेंसलुई से डांस के प्रोफेशन में डिप्लोमा किया है।
ये कई म्यूजिक वीडियो, गुजराती फिल्म एव पेप्सी के एड में रणवीर कपूर, फीफा वर्ल्ड कप में नोरा फतेही की साथ प्रस्तुति की। कोरियोग्राफर टीम के सदस्य, रियलमी में अर्जुन कपूर के साथ काम किया एवम खुद की कोरियोग्राफ अगली वेबसीरीज मूनवॉक अगले माह ओटीटी पर रिलीज होगी।