Headlines

जयपुर NHAI के रिटायर्ड अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या

जयपुर : वैशाली नगर में गुरुवार को NHAI के रिटायर्ड अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। NHAI रिटायर्ड अधिकारी गुरुवार दोपहर मीटिंग में शामिल होने के लिए गुरुग्राम से जयपुर आए थे। जैसे ही वे मीटिंग खत्म होने के बाद बाहर निकले, दो युवकों ने पिस्टल निकाल कर फायर कर दिया। एक गोली उनके सिर में लगी, घायल अवस्था में SMS अस्पताल ले जाया गया, वहां उनकी मौत हो गई। एडिशनल कमिश्नर अजय पाल लांबा, DCP वेस्ट रिचा तोमर, DCP क्राइम दिगंत आनंद, क्राइम ब्रांच और वैशाली पुलिस मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के पास से CCTV फुटेज बरामद हुए हैं। इसमें दो युवक फायरिंग के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस रंजिश से जुड़ा मामला मान कर चल रही है।

screenshot20210826175118 1629984904

आज दोपहर को गुड़गांव से पहुंचे थे जयपुर

DCP क्राइम दिगत आनंद ने बताया कि राजेंद्र चावला (63) पुमूलत: सेक्टर-29 फरीदाबाद, हरियाणा के रहने वाले थे। वे फिलहाल गुड़गांव में रहकर NHAI की एक कंसल्टेंसी कंपनी इस्कॉम एकहोम में काम कर रहे थे। वे अपने साथी अशोक कुमार पांडे के साथ गुड़गांव से रवाना होकर 1:30 बजे वैशाली नगर स्थित गिरनार कॉलोनी पहुंचे थे। मीटिंग खत्म होने के बाद वह बाहर निकल कर आए। दोपहर करीब 2:45 बजे कार से आए दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर डाली। एक गोली सिर में जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर अंदर से कर्मचारी बाहर आए। राजेंद्र लहूलुहान मिले।

पहले तीन बार मीटिंग में आ चुके

राजेंद्र चावला पहले भी तीन बार मीटिंग में आ चुके थे। वे NHAI से रिटायर हुए थे। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हरि सिंह मीणा ने बताया कि वे जयपुर-गुरुग्राम हाईवे प्रोजेक्ट पर कंसल्टेंट के रूप में काम कर रहे थे। प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस रिपोर्ट के लिए आए थे। हाईवे पर 35 करोड़ की लागत से 44 पुलों का निर्माण कराया जाना है। उनके साथ 2 और लोग भी आए थे।

img 20210826 wa0019 1629985110

CCTV के आधार पर पुलिस कर रही है जांच

वारदात के बाद जयपुर पुलिस ने 100 से अधिक CCTV के फुटेज चेक किए। स्पेशल टीम व क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। हत्या करने वाले दोनों प्रोफेशनल शूटर माने जा रहे हैं। पुलिस आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ मामला मान कर जांच को आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *