Headlines

जयपुर में पत्नी का गला दबा कर पति ने की हत्या, दोनों के बीच था मामूली विवाद

जयपुर : पति-पत्नी में मामूली कहासुनी होने पर पति ने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर डाली। विवाहिता का शव कमरे के फर्श पर पड़ा हुआ मिला। उसके गले पर चोट के निशान थे। विवाहिता के पिता ने दामाद के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट मानसरोवर ठाणे में दर्ज कराई है। मानसरोवर थानाधिकारी दिलीप सोनी मामले की जांच कर रहे है। पुलिस विवाहिता के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विवाहिता के पिता विष्णु शर्मा पुत्र सुनहरी लाल निवासी शांतिनगर, गुर्जर की थड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उसकी बेटी शिखा का विवाह 20 फरवरी 2015 को ऋषिराज शर्मा पुत्र शंभु दयाल शर्मा निवासी टोंक के साथ हुआ था। उसकी एक बेटी और एक बेटे का भी जन्म हुआ। उसकी बेटी परिवार के साथ मेट्रो प्राइम, बलदेव नगर मान्यावास में रहते थे। शादी के बाद से ही ऋषिराज बेटी के साथ छोटी-छोटी बातों पर ही झगड़ा करने लग गया था। बेटी ने झगड़े की बात उन्हें कई बार बताई थी। उन्होंने कई बार ऋषिराज को समझाते हुए बात भी की थी।

ऋषिराज ने 25 अगस्त को अपनी पत्नी से मारपीट की थी। फिर उसका गला दबा कर हत्या कर दी। ऋषिराज ने उन्हें फोन कर बोला कि वह कुछ देर पहले ही घर से आया है। अब वह शिखा को फोन कर रहा है तो वह कोई जवाब नहीं दे रही है। उसने बोला कि आप घर पर देखने के लिए चले जाओ। वे फ्लैट पर पहुंचे तो शिखा कमरे में फर्श पर बेसुध पड़ी हुई थी। 5 मिनट के बाद ही वहां पर ऋषिराज भी आ गया। शिखा की गर्दन पर चोट के निशान बने हुए थे। वे उसे मेट्रो मास अस्पताल लेकर गए। वहां से एसएमएस अस्पताल में लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने चेक कर शिखा को मृत बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *