जयपुर: विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने REET की सीबीआई जांच की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी है। विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने बीजपी विधायकों से शांत होने को कहा और शून्यकाल में सरकार से रीट पर जवाब देने की बात कही लेकिन इस पर भी बीजेपी विधायकों का हंगामा जारी रहा। हंगामे नारेबाजी के बीच ही प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी है। बीजेपी विधायक सदन के वेल में आकर नारेबाजी कर रहे हैं।
भाजपा विधायकों के हंगामे से नाराज स्पीकर सीपी जोशी ने बीजेपी विधायकों से कहा कि आप युवाओं के साथ अन्याय कर रहे हैं। सबको बात करने का अधिकार है, लेकिन इस तरह नहीं। यह कोई तरीका नहीं होता।
विधानसभा की कार्यवाही दूसरी बार स्थगित हंगामे के कारण प्रश्नकाल 20 मिनट पहले ही स्थगित करना पड़ा, लेकिन शून्यकाल शुरू होते ही बीजेपी विधायकों का हंगामा और नारेबाजी जारी रही। हंगाम के बीच ही विधानसभा में दो बिल रखे गए। हंगामे और नारेबाजी के बीच स्पीकर सीपी जोशी ने 12 बजकर 24 मिनट पर 2 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।
राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में 4 दिन में 16 घंटे बहस होगी। अध्यक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण पर समय का बंटवारा किया जिसमें सबसे ज्यादा समय 8 घंटे कांग्रेस को और 5 घंटे बीजेपी कासे मिला है। 1 घंटे का समय निर्दलीयों को दिया है।
