Headlines

जयपुर-अजमेर हाईवे पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर में घुसी, दंपती सहित 3 की मौत

जयपुर-अजमेर हाईवे पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर में घुसी, दंपती सहित 3 की मौत

जयपुर: जयपुर-अजमेर हाईवे पर खड़े ट्रेलर से तेज रफ्तार कार टकरा गई। कार सवार पति-पत्नी सहित 3 लोगों की मौत हो गई। कार जोधपुर से जयपुर की ओर आ रही थी। हादसा दूदू में रामनगर इलाके के पास हुआ। कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई थी कि उसमें सवार लोगों को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद शवों को निकाला जा सका।

दूदू के एएसपी तेजपाल सिंह ने बताया कि जोधपुर निवासी राकेश भार्गव (65), पत्नी रंजना भार्गव (59) व सुषमा भार्गव (50) की मौत हुई है। रामनगर के पास करीब 3 बजे एक ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था। कार सीधे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इसके साथ ही तेज धमाका हुआ। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

ट्रेलर में फंस गई कार
गाड़ी पूरी तरह से ट्रेलर में फंस गई थी। तीनों को कार से बाहर निकालने का काफी प्रयास किया गया। पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद मौके पर क्रेन को बुलाया। क्रेन से कार को फंसे ट्रेलर से बाहर निकाला। एक-एक कर तीनों को बाहर निकाला गया। दूदू डीएसपी अशोक चौहान, सीआई चेतराम सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए। घायलों को तुरंत पुलिस ने लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *