Headlines

हवामहल विधानसभा क्षेत्र को आज मिलीं विकास कार्यों की कई सौगातें

f93f9644 d3fd 4815 9958 2b69381e8471 e1630846431583

जयपुर। सरकारी मुख्य सचेतक और हवामहल विधायक डॉ महेश जोशी ने करोड़ों की लागत से शुरू होने वाले विकास कार्यों की सौगातें आज अपने विधानसभा क्षेत्र को दीं। विकास कार्यों की सौगातें देने के लिए डॉ महेश जोशी ने बड़ा दिल दिखाया। पार्टीवाद से ऊपर उठकर उन वार्डो में भी सौगातें दीं जहां बीजेपी और निर्दलीय पार्षद जीते। उन्होंने आज हवामहल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 12, 13,14,20 और 22 में विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

879f2c91 de76 4fcc 9307 86220a3e01bd

जयसिंहपुरा खोर की शारदा कॉलोनी, गायत्री कॉलोनी, बंदडा किल्लनगढ़ और गणेश विहार सहित आस पास के इलाकों में सीसी सड़कों का नवीनीकरण कार्य शुरू हुआ। इसी के साथ करबला चौराहे से चुंगी सर्किल तक नाले की आरसीसी कवरिंग का कार्य शुरू हुआ।

4021ed95 d7c6 497c b011 0cbf59248e29डॉ. जोशी ने बासखो हाउस एवं कोली बस्ती और वार्ड 20 में सीसी सड़क कार्य का भी शिलान्यास किया।
सभी वार्डों में शिलान्यास के दौरान डॉ महेश जोशी के साथ डिप्टी मेयर असलम फारूकी सहित संबंधित वार्ड के बीजेपी और निर्दलीय पार्षद भी मौजूद रहे।

2b844b88 4a5f 454f a05c 7ab99041def9शिलान्यास कार्यों के दौरान विभिन्न इलाकों में डॉ महेश जोशी और अन्य जनप्रतिनिधियों का गर्मजोशी से अभिनन्दन किया गया तथा क्षेत्र की जनता ने विकास कार्यों की सौगातों के लिए डॉ महेश जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *