जयपुर: RAS क्लब में शुक्रवार को तीज महोत्सव का महिलाओं द्वारा शानदार आयोजन किया गया। ऐसा कार्यक्रम RAS अधिकारियों की पत्नियों की ओर से पहली बार आयोजित हुआ है। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही नए तरीके से खिलाई गई हॉउसि की गेम। RAS अजय असवाल की पत्नी अक्षिता ने तीज के झूले के रूप में टिकटें तैयार की थीं। उनके साथ गेम खिला रही RAS महेंद्र खींची की पत्नी अंजना को नम्बर कटने पर महिलाओं ने गाना गा कर दी सूचना। इस विशेष प्रारूप में खिलाई गई हॉउसि गेम का महिलाओं ने पूरा लुत्फ उठाया।
इस प्रकार महिला शक्ति ने रोजमर्रा की भागदौड़ वाले जीवन से अलग हल्के फुल्के इन पलों से जोश और स्फूर्ति बढ़ाई। RAS सुखवीर सैनी की पत्नी सोनाली ने ग्रुप गेम खिलाई। RAS सुरेश नवल की पत्नी रेखा ने सुनिश्चित की बड़ी संख्या में RAS अधिकारियों की बीवियों की भागीदारी। कार्यक्रम में झूला झूलना और सावन के गीतों पर नृत्य भी था। महिलाओं ने सावन की रंग बिरंगी पोशाकों में तस्वीरें भी खिंचवाईं। RAS अर्शदीप बराड, शशि वर्मा, बिंदु बजाड़ और रश्मि सिंह की भी आयोजन में अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन मेहंदी लगाने और भोजन के लुत्फ उठाने के साथ हुआ।