राज्यपाल मिश्र ने गणतंत्र दिवस पर राजभवन में संविधान पार्क का किया शिलान्यास

राज्यपाल मिश्र ने गणतंत्र दिवस पर राजभवन में संविधान पार्क का किया शिलान्यास

जयपुर: राज्यपाल कलराज मिश्र ने गणतंत्र दिवस पर राजभवन में संविधान पार्क का शिलान्यास किया। जेडीए की ओर से करीब 8 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे संविधान पार्क में चरखा कातते राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गन मेटल की वह प्रतिमा विशेष आकर्षण के तौर पर प्रदर्शित की जाएगी, जिसने आजादी के आंदोलन में चरखे के जरिए स्वेदशी के आदर्श को जीवंत किया था। दूसरी ओर महाराणा प्रताप और उनके घोड़े चेतक की सफेद मार्बल की मूर्ति भी प्रदर्शित की जाएगी। भारत गौरव स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा भी कलाकार बनाकर यहां लगाएंगे। राजभवन में राष्ट्रीय पक्षी मोर रहते हैं। इसलिए यहां मोर के सफेद मार्बल (अम्बाजी) में स्तम्भ बनाए जाएंगे। पार्क में पत्थर की छतरियां, वॉकवे और फाउण्टेन भी लगाए जाएंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने वैदिक मंत्रोचार के बीच संविधान पार्क की नींव रखी।

राज्यपाल मिश्र ने गणतंत्र दिवस पर राजभवन में संविधान पार्क का किया शिलान्यास

आम लोगों के लिए वॉक वे बनेगा

जेडीसी गौरव गौयल ने बताया कि राजभवन में भारतीय संविधान और उससे जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम की याद दिलाने के लिए 45 अलग-अलग तरह की आर्ट संविधान पार्क में प्रदर्शित की जाएंगी। भारतीय संविधान में योगदान देने वाली महान हस्तियों की प्रतिमाएं यहां लगाई जाएंगी। संविधान की संरचना और उसके वास्तिविक मूल्यों को शिलालेखों पर अंकित किया जाएगा। आम जनता और पर्यटकों के लिए इस संविधान पार्क का निर्माण किया जाना है। पार्क से जुड़े फैक्ट्स की जानकारी अलग-अलग प्रतिमाओं और शिलालेखों को वॉकवे के पास लगाकर ऑडियो-विजुअल तौर पर दिखाई-सुनाई जाएंगी। जिससे आम जनता, स्कूली बच्चे और पर्यटक संविधान की भावना को ग्रहण कर सकें। जेडीए 15 अगस्त 2022 तक यह काम पूरा करेगा। जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से ये काम फायनेंस किया जा रहा है। इसके आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *