Headlines

सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने सादगी से मनाया जन्मदिन, गोविंददेवजी के पूजा-अर्चना की

सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने सादगी से मनाया जन्मदिन, गोविंददेवजी के पूजा-अर्चना की

जयपुर। सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी को जन्मदिन पर आज विभिन्न संस्था- संगठनों, मित्र और शुभचिंतको ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां और आशीर्वाद प्रदान किया। जोशी के आवास पर आज सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सबसे पहले विप्र फाउंडेशन के जोन अध्यक्ष राजेश कर्नल अपने पदाधिकारियों के साथ जोशी को बधाई देने पहुंचे तथा 67 किलो की माला, शॉल, दुपट्टा ओढ़ा स्वस्तिवाचन मंत्रोचार के साथ उनका बहुमान किया। कर्नल के साथ सेन्टर फ़ॉर एक्सीलेंस निर्माण समिति के सदस्य मनोज पांडेय, हैरिटेज अध्यक्ष शिव मोहन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अजित गौड़, सुशील शर्मा पीर नगर आदि मौजूद थे। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओ ने जोशी को फोन पर दी बधाई।

सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने सादगी से मनाया जन्मदिन, गोविंददेवजी के पूजा-अर्चना की

इसके बाद मुख्य सचेतक डॉ.महेश जोशी गोविंददेवजी मंदिर पहुंचे। जन्मदिन पर डॉ.जोशी ने आराध्य गोविंददेव जी के दर्शन किए। जन्मदिन के मौके पर मंदिर में छप्पन भोग लगाया गया। महंत अंजन गोस्वामी ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद दिया। जयपुर हेरिटेज नगर निगम मेयर मुनेश गुर्जर भी मंदिर में साथ मे थीं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता-समर्थक भी बधाई देने पहुंचे।

सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने सादगी से मनाया जन्मदिन, गोविंददेवजी के पूजा-अर्चना की

गोविंददेवजी मंदिर परिसर में डॉ. जोशी ने पौधारोपण किया। इसके बाद जोशी ने चमतकारेश्वर महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक किया। शिव परिवार की विधिवत पूजा कर देश प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने सादगी से मनाया जन्मदिन, गोविंददेवजी के पूजा-अर्चना की

विधानसभा अध्यक्ष ने भी दी बधाई

विधानसभा अध्यक्ष डॉ CP जोशी ने डॉ महेश जोशी को जन्मदिन की बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ महेशre जोशी को बुके भेंट किया और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उत्तरोत्तर तरक्की की कामना की। विधानसभा सचिव प्रमिल कुमार, उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारिवाल, विधायक संयम लोढ़ा, मार्शल संजय चौधरी ने भी डॉ महेश जोशी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *