Headlines

पूर्व परिवहन मंत्री बृज किशोर शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव

पूर्व परिवहन मंत्री बृज किशोर शर्मा भी कोरोना पॉजिटीव

जयपुर: राजस्थान में 24 घंटे में कोरोना के 21 केस मिले हैं। जयपुर, अजमेर, अलवर, उदयपुर समेत 9 जिलों में नए मरीज मिले हैं। जयपुर में 2 और स्कूली बच्चे पॉजिटिव मिले हैं। इधर, पूर्व शिक्षा मंत्री बृजकिशोर शर्मा भी पॉजिटिव मिले हैं। जयपुर में बढ़ते केस को देखते हुए जेडीए ने पार्को को आमजन के लिए खोलने का समय कम कर दिया है।

जयपुर CMHO डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि जयपुर में आज कुल 8 केस मिले है, जिसमें 2 छात्र हैं। एक बच्चा एमपीएस स्कूल में पढ़ता है, जबकि दूसरा एसएमएस स्कूल का है। हालांकि दोनों ही बच्चे पिछले 4-5 दिन से स्कूल नहीं जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दो बच्चों के अलावा आज 4 केस आदर्श नगर, एक बनीपार्क और एक जगतपुरा एरिया में मिला है।

पूर्व परिवहन मंत्री बृज किशोर शर्मा भी कोरोना पॉजिटीव

जयपुर में आज 9 मरीज रिकवर भी हुए हैं। एक्टिव केस की संख्या जयपुर में कम होकर 114 हो गई। इधर, कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए जयपुर जेडीए ने जयपुर में अब पार्कों के समय में बदलाव किया है। अब पार्क सुबह 5 से रात 9 बजे तक खुले रहेंगे। पहले ये पार्क खुलने की अवधि सुबह 5 से रात 11 बजे तक थी। पार्क में आने वाले लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *