जयपुर। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पैरालंपिक में दो बार गोल्ड मेडल विजेता एवं टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर देश-प्रदेश का गौरव समूचे विश्व में बढ़ाने वाले चूरू के बेटे देवेन्द्र झाझड़िया के जयपुर पधारने पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं।
राठौड ने बधाई देते हुए कहा कि देवेन्द्र जी ने अपने जीवन की तमाम चुनौतियों को पार करते हुए खेल जगत में कड़े संघर्ष एवं मेहनत के साथ कई बार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है जो वाकई प्रत्येक युवा के लिए प्रेरणादायी है। हमारे लिए अत्यन्त गर्व का विषय है कि प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी विभिन्न खेलों में ख्याति प्राप्त कर रहे हैं और देश के लिए मेडल लाकर तिरंगे का मान विश्वभर में बढ़ा रहे हैं।
