Headlines

स्टेनोग्राफर परीक्षा परिणाम शीघ्र जारी करने की उठी मांग

स्टेनोग्राफर परीक्षा परिणाम शीघ्र जारी करने की उठी मांग

जयपुर: रीट, सब इंस्पेक्टर, पटवारी, RAS के बाद अब स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा को लेकर छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में छात्र मंगलवार को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड मुख्यालय पहुंचे। जहां छात्रों ने 4 साल से लंबित भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने की मांग रखी।

बता दे कि, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 2019 में स्टेनोग्राफर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की थी। लेकिन EWS आरक्षण के नए प्रावधान लागू होने के कारण 2020 में इसके आवेदन दुबारा भरे गए। इसके बाद 26 अगस्त से बोर्ड ने स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन लेने शुरू किए। 21 मार्च 2021 को स्टेनोग्राफर के 1,211 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन भी किया गया। इसके बाद दूसरे चरण की परीक्षा भी आयोजित की गई। लेकिन अभी तक परीक्षा का परिणाम जारी नहीं हुआ है। जिसको लेकर अब छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया है।

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि सरकार बेरोजगारों के साथ छलावा कर रही है। 4 साल का वक्त बीत जाने के बाद भी अब तक सोनोग्राफर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को नियुक्ति नहीं मिल पाई है। ऐसे में अगर सरकार ने जल्द से जल्द भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया। तो राजस्थान की बेरोजगार सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *