Headlines

फोन टैपिंग केस में गहलोत के ओएसडी से आज पूछताछ करेगी दिल्ली क्राइम ब्रांच

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने CM के OSD को तीसरी बार किया तलब

जयपुर: फोन टैपिंग केस में मुख्यमंत्री गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा चार नोटिस के बाद आज पहली बार क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो रहे हैं। लोकेश शर्मा पेश होने के लिए कल ही दिल्ली चले गए थे। क्राइम ब्रांच फोन टैपिंग केस से जुड़े सबूतों के बारे में पूछताछ करेगी। मामले में सबसे बड़ा सवाल विधायक खरीद फरोख्त के दावे वाले ऑडियो टेप का है। क्राइम ब्रांच सीएम के ओएसडी से उस ऑडियो के सोर्स के बारे में पूछेगी। हाईकोर्ट ने 13 जनवरी तक लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर इसी साल 25 मार्च को सीएम के OSD लोकेश शर्मा और पुलिस अफसरों के खिलाफ फोन टैपिंग, ऑडियो वायरल करके छवि खराब करने के मामले में केस दर्ज किया था। लोकेश शर्मा ने इस FIR को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी हुई है। हाईकोर्ट ने लोकेश शर्मा को 13 जनवरी तक गिरफ्तारी पर राहत मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *