जयपुर। भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सी टी रवि का कमला नेहरू नगर चौराहे पर भव्य स्वागत किया। सी टी रवि के स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजन लाल, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, महामंत्री कृष्ण मोहन शर्मा, उपाध्यक्ष नवरतन नारानिया, मंत्री ज्योति मिश्रा, उपमहापौर पुनीत
कर्णावत, भांकरोटा मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र खरबास, महामंत्री राजकुमार शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष और पार्षद भंवर लाल लील, पार्षद मुकेश शर्मा, पार्षद मदन लाल शर्मा, गणेश जाट, अशोक बोहरा, पार्षद प्रत्याशी मोहन गडवाल, जयपुर शहर युवा मोर्चा महामंत्री सुरेंद्र पुरवंशी, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जिला सहसंयोजक मुकुंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
