जयपुर : मुख्यमंत्री गहलोत को अभी कुछ दिनों तक घर पर चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री को शुक्रवार को सीने के दर्द के बाद भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी कर एक अर्टारी को बदला गया था। तब से वे अस्पताल में ही थे। हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से बनाए मेडिकल बोर्ड ने सभी जरूरी जांच नार्मल आने के बाद सीएम गहलोत को छुट्टी दे दी है। पुत्री सोनिया अनखड़, दामाद गौतम अनखड़, पुत्र वैभव गहलोत, पुत्रवधु हिमांशी गहलोत, पौत्री काशविनी गहलोत और पत्नी सुनीता गहलोत के साथ निवास पर। घर पहुंच सीएम गहलोत डॉक्टरों को धन्यवाद कहना नहीं भूले।
सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि मैंने देखा है कि SMS में सभी मरीजों की सेवा अच्छी तरह से करने का प्रयास किया जाता है, इसके लिए हॉस्पिटल स्टाफ प्रशंसा का पात्र है। मैं सकुशल अपने राजकीय आवास पर पहुंच गया हूं। SMS हॉस्पिटल के समस्त डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, वॉर्ड बॉय, सफाईकर्मी सहित तमाम स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने बहुत अच्छे से मेरा ध्यान रखा।
अस्पताल में मुख्यमंत्री हॉस्पिटल में एडमिट करौली निवासी 2 वर्षीय बच्ची जिया कुमारी से मिले। जिसके दिल में छेद का बिना ऑपरेशन के सफल इलाज हुआ है। उससे मिलकर चिकित्सकों एवं परिजन से कुशलक्षेम जानी साथ ही वार्ड में भर्ती सभी मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।


