चौमूं : गोविंदगढ़ के ढोढसर गांव के बाजार में बैठे युवक पर देर रात दर्जनभर बदमाशों ने फरसे से हमला कर दिया। अज्ञात लोगों ने धारदार फरसे से युवक के हाथो पर वार किया। हमले में घायल होने वाले शख्श का नाम पूरन है। घटना के बारे में पता चलने पर विधायक रामलाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। घायल युवक को SMS अस्पताल भर्ती कराया गया है। मामले की जांच गोविंदगढ़ पुलिस कर रही है।
बता दे कि, देर रात ढोढसर गांव के बाजार में पूरन बैठा हुआ था। तभी कुछ अज्ञात लोगो ने बाजार में बैठे पूरन के हाथो पर धारदार फरसे से हमला कर दिया। पूरी घटना cctv में रिकॉर्ड हो गयी। घटना के बाद गोविंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घायल युवक पूरन को SMS हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद से ढोढसर गांव के लोगो में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बाजार बंद करने का ऐलान किया है। मामले में पुलिस ने किसी bhi आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।