मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने सीएम के शीघ्र स्वास्थ्य की स्थान देवता भोमिया जी से प्रार्थना की

जयपुर: सरकारी मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी ने SMS अस्पताल में स्थित स्थान देवता (भोमिया जी) से मुख्यमंत्री गहलोत के शीघ्र स्वस्थ होकर जनता की सेवा के लिए जनता के बीच लौटने की प्रार्थना की।

स्थान देवता बनजारा भोमिया जी का अति प्राचीन मंदिर SMSH के बेसमेंट में स्थित हैं। SMS के वरिष्ठ डॉक्टर भी बनजारा भोमिया जी में अगाध श्रद्धा रखते हैं। बनजारा भोमिया जी के चमत्कार से कई असाध्य बीमारियों के रोगी भी स्वस्थ हुए हैं।

मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी के साथ विधायक शकुंतला रावत, विधायक नरेंद्र बुडानिया, PCC उपाध्यक्ष नसीम अख्तर सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *