राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

शाहपुरा: पिपली तिराये पर युवा नेता प्रवीण व्यास के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। युवा नेता प्रवीण व्यास ने कहा कि महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। राष्ट्रपिता गांधी हमेशा अहिंसा की बात करते थे। हमेशा देशहित की बाते हमारे लिए प्रेरणा दायक रही और लाल बहादुर शास्त्री ने कहा था कि जो शासन करते है उन्हें देखना चाहिए कि प्रशासन पर किस तरह की प्रतिक्रिया करते है अतः जनता ही मुखिया होती हैं। हमे इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

कॉंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार बड़बड़वाल ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ऐसे महापुरुषों में जिन्होने अपने देश हित के लिए बलिदान दिया। युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष राजकुमार कटारिया ने कहा कि मजबूत भारत के सिरमौर थे यह दोनों महापुरुष। इस मौके पर विशाल घेधड,राजेन्द्र मिश्रा, बाबू यादव, रविन्द्र व्यास, प्रकाश चौधरी, सुरेंद्र गुर्जर, अर्जुन चौधरी, सुभाष चौधरी, मुकेश गुर्जर, मनीष निठारवाल, रमेश कुमावत, अनिल शर्मा, महावीर सैनी, मनीष हरितवाल, गोलू यादव, प्रकाश राठी, रामकरण गुर्जर, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *