जयपुर: सीबीआई ने एजी ऑफिस में कार्यरत असिस्टेंट सुपरवाइजर को परिवादी से एक लाख रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया। सीबीआई के अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि असिस्टेंट सुपर वाइजर उसका एरियर जारी करने , सर्विस नियमित करने और पदोन्नति का लाभ देने की एवज में साढे 12 लाख की घूस मांग रहे हैं।
इस शिकायत पर सीबीआई ने ट्रैप की कार्रवाई कर सुपर वाइजर को परिवादी को लाभ देने के लिए मांगी जानेवाली घूस की पहली किश्त एक लाख रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया। सीबीआई आरोपी के कार्यालय और निवास पर भी सर्च किया जा रहा है।
