Headlines

अवध शर्मा नैनीताल के कांग्रेस से ऑब्जर्वर नियुक्त

अवध शर्मा कांग्रेस की ओर से नैनीताल के ऑब्जर्वर बने

जयपुर। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनावों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अवध शर्मा को नैनीताल का ऑब्जर्वर नियुक्त कर जिम्मेदारी अहम जम्मेदारी सौंपी हैं। शंकर डंगायच को हल्द्वानी का ऑब्जर्वर बनाया गया है।

अवध शर्मा व शंकर डंगायच दोनों ही पूर्व में कई प्रदेश के विधानसभा चुनावों तथा संगठन चुनावो में ऑब्जर्वर रह चुके हैं। एनएसयूआई, युवा कांग्रेस तथा प्रदेश कांग्रेस के स्तर पर सक्रिय रहने वाले अवध शर्मा का नाम जयपुर शहर अध्यक्ष पद की दौड़ में भी इन दिनों सुर्खियों में हैं।

नैनीताल के नवनियुक्त ऑब्जर्वर अवध शर्मा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, एआईसीसी से उत्तराखंड के इंचार्ज देवेंद्र यादव, कुलदीप इंदौरा का आभार व्यक्त किया है तथा कहा है कि उत्तराखंड में कांग्रेस की विजय पताका फहराकर ही लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *