Headlines

वैक्सीन की किल्लत के बीच कोविशील्ड के 2 लाख डोज पहुंचे जयपुर

वैक्सीन की किल्लत के बीच कोविशील्ड के 2 लाख डोज पहुंचे जयपुर

जयपुर : राजस्थान सरकार कोरोना वैक्सीन की कमी से 1 सप्ताह से जूझ रही थी। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीन की अनुपलब्धता के कारण टीकाकरण नहीं हो पा रहा था इससे आमजन परेशान हो रहे थे। लेकिन आज कोरोना की वैक्सीन की बड़ी खेप जयपुर पहुंच गयी है।

एयर इंडिया फ्लाइट से मुंबई से सीरम की कोविशील्ड वैक्सीन के कुल 17 बॉक्स में करीब 2 लाख डोज आज जयपुर एयरपोर्ट पहुंची । प्रशासन ने चिकित्सा विभाग की टीम को वैक्सीन दे दी है।

अब जयपुर से हर जिले को उसके अनुपात के अनुसार वैक्सीन डोज की आपूर्ति आज शाम तक जारी कर दी जाएगी और इसके बाद संभवतया रविवार या सोमवार से एक बार फिर से वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *