जयपुर। आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के निर्देशों के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग के नेतृत्व में शनिवार को पार्टी से खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल व मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी के साथ वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जयपुर स्थित जे के लोन अस्पताल में अलवर गैंग रेप पीड़िता से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछेंगे।
वहीं अस्पताल के चिकित्सकों से भी स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी लेंगे। जल्द ही अलवर जिले में जाकर पीड़िता के परिजनों से मिलेंगे तथा सर्कार के खिलाफ प्रदर्शन भी करेंगे। पार्टी कार्यालय से जारी प्रेस बयानों के अनुसार पीड़िता से मुलाकात के बाद पार्टी रूपरेखा तैयार कर फैसला करेगी।
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था बनाये रखने में हर मोर्चे पर विफल है और घटना के 3 दिनों बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो पाना सरकार के इंटेलिजेंस व पुलिस के इंटेलिजेंस के फैलियर को दर्शाता है। स्वयं डीजीपी व मुख्य सचिव को मौके पर तथा अस्पताल में जाने व एडीजी स्तर के 2-3 अधिकारीयों को घटना स्थल पर जाकर कैंप करने की जरूरत है।
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री लंबे समय से बीमार होने के बावजूद गृह मंत्रालय का मोह नही छोड़ रहे है। कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालातो के जिम्मेदार स्वयं मुख्यमंत्री गहलोत है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को आकर पीड़ित परिवार से मिलने की जरूरत है साथ ही आम आदमी खुद को ऐसी घटनाओं के लगातार होने से खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है इसलिए स्वयं मुख्यमंत्री को इस मामले में वक्तव्य देने की जरूरत है।
सांसद ने राज्यपाल मिश्र से अपील करते हुए कहा कि उन्हें मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप करके सरकार को कठोर निर्देश देने चाहिए, क्योंकि ऐसी घटनाओं की पुनरावर्ती नही हो उस पर सख्त निर्देश राज्यपाल के स्तर से सरकार को देने की जरूरत है।
