Headlines

राजस्थान में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 52 केस, सबसे ज्यादा 38 जयपुर में

जयपुर : प्रदेश में नए साल के पहले दिन ओमिक्रॉन का बड़ा विस्फोट होकर एक साथ 52 केस नए वैरिएंट के मिले हैं। इनमें 38 जयपुर से हैं। प्रतापगढ़, सिरोही और बीकानेर में 3-3, जोधपुर में 2 और अजमेर, सीकर, भीलवाड़ा में 1-1 केस मिले। मिली जानकारी के अनुसार ओमिक्रॉन के नए संक्रमितों में 9 विदेश यात्रा से लौटे हैं। 12 मरीजों ने दूसरे राज्यों की यात्रा की, जबकि दो ओमिक्रॉन मरीजों के संपर्क में आकर और 4 विदेश यात्रा से लौटे मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

अन्य संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री का कोई पता नहीं चला है। इसी के साथ प्रदेश में ओमिक्रॉन से अब तक 121 पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 61 मरीज रिकवर हो चुके हैं।ओमिक्रॉन संक्रमितों के मामले में देश में राजस्थान तीसरे नंबर पर आ गया है। महाराष्ट्र में 454, दिल्ली में 351 मरीज है। राजस्थान के अलावा केरल, गुजरात और तमिलनाडु ऐसे राज्य है जहां ओमिक्रॉन पॉजिटिव की संख्या 100 के पार है। राहत की बात ये है कि देश में 1483 जो केस मिले हैं उनमें से 488 रिकवर हो चुके हैं।

बीकानेर, सिरोही और प्रतापगढ़ में एंट्री

राजस्थान में पहला केस जयपुर में मिला था, जो दक्षिण अफ्रीका से फैमिली आई थी। उसके बाद ये संक्रमण सीकर और अजमेर में मिला। फिर उदयपुर, भीलवाड़ा, अलवर और जोधपुर में पिछले दिनों केस मिले। आज इस वायरस ने बीकानेर, सिरोही और प्रतापगढ़ जिलों में एंट्री कर ली है। इस तरह प्रदेश के 33 में से 10 जिलों में ओमिक्रॉन पहुंच चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *