Headlines

विप्र फाउंडेशन के सागवाड़ा से आए 300 सदस्यों का जयपुर में स्वागत

विप्र फाउंडेशन के सागवाड़ा से आए 300 सदस्यों का जयपुर में स्वागत

जयपुर। विप्र फाउंडेशन सागवाड़ा (डूंगरपुर) के जिला अध्यक्ष प्रकाश व्यास के नेतृत्व में 300 से अधिक विप्र बंधुओं ने आज विप्र कल्याण बोर्ड गठन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अभिनंदन कर आभार प्रकट किया।

इससे पहले विप्र फाउंडेशन राजस्थान के अध्यक्ष राजेश कर्नल, प्रदेश सचिव अंशुमान शास्त्री व पुष्पेंद्र शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष विनय शर्मा ने जयपुर पधारे इन विप्र पदाधिकारियों का दुपट्टा ओढ़ा जयपुर आगमन पर स्वागत किया और सभी को मुख्यमंत्री से मिलने उनके निवास स्थान पर लेकर गये।

विप्र फाउंडेशन के सागवाड़ा से आए 300 सदस्यों का जयपुर में स्वागत

सागवाड़ा से पधारे विप्र प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा से मुलाकात कर उनका भी अभिनंदन किया।

विप्र फाउंडेशन के सागवाड़ा से आए 300 सदस्यों का जयपुर में स्वागत

विप्र फाउंडेशन सागवाड़ा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमे इस आदिवासी क्षेत्र में ब्राह्मणों की आबादी दूसरे नम्बर बताते हुए विप्र कल्याण के लिए विशेष कदम उठाने तथा 100 प्रतिशत सरपंच से सांसद तक इस क्षेत्र के ब्राह्मणों को भी प्रतिनिधित्व देने की मांग की।

विप्र फाउंडेशन के सागवाड़ा से आए 300 सदस्यों का जयपुर में स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *