जयपुर: राजस्थान में ऑमिक्रॉन पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आज प्रदेश में 3 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें 2 मरीज जयपुर के बताए जा रहे है, जबकि एक उदयपुर का। इस तरह राज्य में अब इस नये वैरिएंट से संक्रमित होने वालों की संख्या 43 से बढ़कर 46 हो गई। इसमें सबसे ज्यादा 30 केस जयपुर के है, जबकि 7 अजमेर के, सीकर, उदयपुर के 4-4 और एक महाराष्ट्र से जयपुर आया व्यक्ति है।
सूत्रों के मुताबिक जयपुर में ओमिक्रॉन का पहली बार एक साथ 5 दिसंबर को 9 केस मिले थे। उसके बाद से लगातार केस में इजाफा होता जा रहा है। 25 दिसंबर को भी राज्य में 21 नये केस की पुष्टि पुणे स्थित लैब से हुई थी। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट राजस्थान से मिली रिपोर्ट के मुताबिक इन 46 मरीजों में से 37 मरीज तो रिकवर होकर घर जा चुके है, जबकि शेष मरीजों का इलाज चल रहा है।
