जयपुर: ऑमिक्रॉन पॉजिटिव मरीजों की राज्य में संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में आज 3 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें 2 मरीज जयपुर के बताए जा रहे है, जबकि एक उदयपुर का है। इस तरह राज्य में अब इस नये वैरिएंट से संक्रमित होने वालों की संख्या 43 से बढ़कर 46 हो गई। इसमें सबसे ज्यादा 30 केस जयपुर के है, जबकि 7 अजमेर के, सीकर, उदयपुर के 4-4 और एक महाराष्ट्र से जयपुर आया व्यक्ति है।
मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट राजस्थान से मिली रिपोर्ट के मुताबिक इन 46 मरीजों में से 37 मरीज तो रिकवर होकर घर जा चुके है, जबकि शेष मरीजों का इलाज चल रहा है।
जयपुर में आज मिले कोरोना के 43 केस
पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 43 नये केस जयपुर में मिले है। इसमें सबसे ज्यादा 7 मामले वैशाली नगर के है। इसके अलावा मानसरोवर में 6, सी-स्कीम, सोडाला में 5-5, अजमेर रोड, तिलक नगर में 3-3, मालवीय नगर, जवाहर नगर में 2-2, जबकि ब्रह्मपुरी, गोपालपुरा बाइपास, गुर्जर की थड़ी, लालकोठी, टोंक रोड, शास्त्री नगर, राजापार्क में एक-एक केस मिला है।
