जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक संदीप वर्मा ने रोडवेज कर्मियों के पांचवें वेतनमान बकाया एरियर का भुगतान करने के आज निर्देश दिए। सीएमडी, रोडवेज द्वारा जारी किए गए निर्देशों से रोडवेज कर्मियों को पांचवें वेतनमान् के लगभग 4000 कर्मचारियों को 3 करोड़ का एरियर व छठें वेतनमान के लगभग 8000 कर्मचारियों को लगभग 40 करोड़ रू. के बकाया एरियर का भुगतान मिल सकेगा। रोडवेज प्रबन्धन द्वारा पाचवें व छठे वेतनमान के एरियर का भुगतान कर्मचारी के सेवानिवृति के समय करने के आदेश जारी किये हुये थे।
आरएसआरटीसी ऑफिसर्स एसोसिऐशन द्वारा सीएमडी संदीप वर्मा से रोडवेज कर्मीयों के बकाया पॉचवें व छठे वेतनमान् के एरियर का भुगतान के लिए निवेदन किया गया जिस पर सीएमडी रोडवेज द्वारा भुगतान करने के निर्देश जारी किये गये। इसके लिए आरएसआरटीसी ऑफिसर्स एसोसिऐशन द्वारा सीएमडी रोडवेज का धन्यवाद ज्ञापित किया।
