Headlines

नागौर में बढ़ते अपराध चिंता का विषय, नशे की गिरफ्त में युवा जा रहे अपराध की राह पर – बेनीवाल

बेनीवाल

नागौर : नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सदर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग से घायल युवाओं के मामले में कहा कि जिले में बढ़ते अपराध चिंता का विषय है। सांसद बेनीवाल ने कहा कि एमडी सहित अन्य मादक पदार्थों की बढ़ती तश्करी से भी अपराध बढ़े है और अपराधी खुले आम सड़को पर तांडव करते है। सांसद हनुमान बेनीवाल ने जिला पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता करके जिले में नशे के कारोबार में लिप्त लोगो की चैन तोड़कर जिले में नशे के कारोबार लगाम लगाने व फायरिंग की घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही घटना में घायल युवाओं के परिजनो से दूरभाष पर वार्ता करके एम्स जोधपुर के निदेशक को इनके समुचित इलाज के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *