अजमेर : जिले के किशनगढ़, केकड़ी व सावर में मार्बल-मिनरल फर्मों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेन्ट की टीमों ने छापा मारा। यहां मार्बल व मिरनल व्यवसाइयों के घरों, दफ्तरों, फैक्ट्री व माइन्स साइट पर दस्तावेज खंगाले और सम्पतियों व लेनदेन के बारे में पड़ताल की। अभी तक कोई अघोषित सम्पति का खुलासा नहीं किया गया है और कार्रवाई जारी है। अजमेर में यह कार्रवाई दो नामी ग्रुप के ठिकानों पर हुई।
किशनगढ़ में आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह क्वार्ट्ज पत्थर व मार्बल व्यपारियो के आवास, फैक्ट्री व गोदाम पर रेड डाली। आयकर विभाग की इस कार्यवाही में जयपुर जोधपुर बीकानेर गंगानगर दिल्ली उदयपुर से आई टीमें शामिल रही। किशनगढ़ के मार्बल एरिया, लक्ष्मी नारायण विहार, राजहंस कॉलोनी, पृथ्वीराज नगर सहित कई जगहों पर पड़ताल की। इसी प्रकार इनके केकड़ी में अजमेर रोड स्थित आवास, होटल, कार्यालय आदि में कागजातों व लेनदेन की जांच पड़ताल की। सावर में माइंस पर भी टीम ने सर्च किया।
