Headlines

Fake Currency: SOG की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 लाख 40 हजार 300 रुपये की नकली मुद्रा बरामद

SOG

जयपुर : स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने राजधानी से नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद की है। कार्रवाई में पकड़े गए 3 आरोपियों से 500 और 200 रुपए के नोट मिले हैं। पूरे ऑपरेशन को SOG के पुलिस निरीक्षक विजय कुमार राय ने अपनी टीम के साथ अंजाम दिया। SOG को यह इनपुट मिला था कि जयपुर के करधनी थाना इलाके में निवारू रोड स्थित राधे कृपा रेजिडेंसी अपार्टमेंट में कुछ संदिग्ध लोग रुके हुए हैं जिनके पास नकली करेंसी हो सकती है। सूचना पर SOG टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए अपार्टमेंट में दबिश की कार्रवाई को अंजाम दिया।

SOG टीम ने दबिश देते हुए अपार्टमेंट से प्रथम शर्मा, संदीप शर्मा और संपत जैन को गिरफ्तार किया। तीनों ही आरोपी जयपुर के निवासी हैं, जिनके पास से 500 और 200 रुपए के जाली नोटों में कुल 4 लाख 40 हजार 300 रुपए की जाली मुद्रा बरामद की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद SOG मुख्यालय लाया गया है जहां पर तीनों से पूछताछ की जा रही है। जो जाली मुद्रा बरामद की गई है उसे आरोपी कहां से लेकर आए थे या उन्होंने खुद इसे तैयार किया है। इन तमाम बिंदुओं को लेकर आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *