Headlines

मुख्यमंत्री ने किया जोधपुर में विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ashok ji

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो काॅन्फ्रेंस से जोधपुर जिले में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेजीडेन्सी रोड में महाराजा अग्रसेन वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट तथा जिला अस्पताल पीपाड़ सिटी में विनायक इंडस्ट्रीज के सहयोग से तीन वार्डों के नवीनीकरण एवं मशीनीकरण तथा 30 बेड के कोविड वार्ड आदि चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज पूरा देश एवं प्रदेश कोरोना की दूसरी लहर के भयावह संकट से जूझ रहा है। ऐसे में जाति, धर्म, वर्ग, क्षेत्र एवं विचारधारा की संकीर्णता से ऊपर उठकर पीड़ित मानवता की सेवा करना ही हमारा सर्वोपरि धर्म है। इस भावना के साथ एकजुट होकर ही हम कोरोना की यह जंग जीत पाएंगे। उन्होंने जोधपुर में चिकित्सा सुविधाओं में सहयोग के लिए महाराजा अग्रसेन वेलफेयर सोसायटी तथा विनायक इंडस्ट्रीज सहित तमाम भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

http://

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. रघु शर्मा ने बताया कि जोधपुर क्षेत्र में राज्य सरकार, जनप्रतिनिधियों एवं भामाशाहों के सहयोग से 10 नए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें से 9 प्लांट के लिए कार्यादेश जारी हो गए हैं।इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डाॅ. सुभाष गर्ग, विधायक मनीषा पंवार, विधायक हीरालाल मेघवाल,पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, महाराजा अग्रसेन वेलफेयर सोसायटी के संयोजक उमेश लीला एवं विनायक इंडस्ट्रीज के पर्वत टाक आदि उपस्थित थे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *