Headlines

धौलपुर में अपराध नहीं रुके तो आंदोलन होगा- पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी

If crime does not stop in Dholpur, there will be agitation - former minister Arun Chaturvedi

जयपुर। भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने धौलपुर में बढ़ते हुए अपराध के विरोध तथा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने के साथ बजरी माफिया केआतंक की घटनाओं पर संज्ञान लेने के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक एम.एल.लाठर से मिला ।

भारतीय जनता पार्टी प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, धौलपुर- करौली सांसद मनोज राजोरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच विधायक शोभारानी कुशवाह, धौलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण वर्मा शामिल थे। भाजपा ने मांग की कि एक स्पेशल यूनिट बनाकर धौलपुर जिले में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर निगरानी की जाए ।

पुलिस के कुछ लोग भी लिप्त

भाजपा का आरोप था कि पुलिस के कुछ लोग लूट के काम में लिप्त हैं। आमजन को पुलिस का कोई सहयोग नहीं मिल रहा है इसलिए तुरंत उस पर कार्रवाई करते हुए उनकी कार्यशैली पर अंकुश लगाया जाए ताकि धौलपुर की जनता को राहत मिले। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा की धौलपुर पुलिस की कार्यशैली आमजन में विश्वास अपराधियों में भय होने की बजाए “अपराधियों में विश्वास एवं आमजन में भय” इस प्रकार के हालात हो गए हैं । यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा उस संभाग में जोरदार आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *