Headlines

सौम्या गुर्जर की याचिका पर हाईकोर्ट में कल तक टली सुनवाई

जयपुर : जयपुर ग्रेटर की मेयर और तीन पार्षदों को आुयक्त के साथ मारपीट के आरोप में सस्पेंड करने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने कल तक के लिए सुनवाई टाल दी है। आज जस्टिस पंकज भंडारी और सीके सोनगरा की बेंच में केवल दो मिनट वर्चुअल सुनवाई हुई। सरकार की तरफ से महाधिवक्ता एमएस सिंघवी ने पैरवी करते हुए जवाब पेश करने के लिए कल तक का समय मांगा जिस पर अनुमति दे गई। सौम्या गुर्जर की तरफ से एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद ने पैरवी की।

अब कल मेयर सौम्या गुर्जर और तीन पार्षदों को सस्पेंड करने के मामले में महाधिवक्ता सरकार का जवाब हाईकोर्ट में पेश करेंगे। सौम्या गुर्जर ने तीन बिंदुओं के आधार पर सस्पेंशन को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। सौम्या गुर्जर को सस्पेंशन से राहत मिलती है या नहीं इस पर कल फैसला हो सकता है। राज्य सरकार के जवाब पर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा। कानूनी जानकारों के मुताबिक सरकार के फैसले में रही कानूनी खामियां और तकनीकी पेच ही राहत का आधार बन सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *