Headlines

रोडवेज कर्मचारियों को सरकार दीपावली से पहले ग्रेच्युटी और अन्य बकाया भुगतान के लिए दी स्वीकृति

गहलोत Reduction in the rights of the body heads: will no longer be able to sign on the retirement benefit file निकाय प्रमुखों के अधिकारों में कटौती: रिटायरमेंट बेनीफिट की फाइल पर अब नहीं कर सकेंगे सिग्नेचर

जयपुर : राजस्थान रोडवेज के रिटायर्ड हुए 5500 कर्मचारियों, अधिकारियों का ग्रेच्युटी, छटि्टयों का पैसा, एरियर सहित अन्य बकाया भुगतान दीपावली से पहले मिल जाएगा। भुगतान के लिए राज्य सरकार ने 476 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज 200 करोड़ रुपए वित्त विभाग से स्वीकृत करते हुए शेष 260 करोड़ रुपए का लोन लेकर दीपावली से पहले भुगतान करने के निर्देश दिए है।

दीपावली से पहले बकाया भुगतान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान समीक्षा करते हुए परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि रोडवेज से रिटायर्ड हुए करीब 5500 कर्मचारियों का लम्बे समय से ग्रेच्युटी और अन्य परिलाभ बकाया चल रहा है। इसकी कुल राशि लगभग 460 करोड़ रुपए के लगभग है। उन्होंने बताया कि पिछले कई साल से कर्मचारी इस बकाया भुगतान की मांग कर रहे है और कई बार धरने-प्रदर्शन और आंदोलन भी कर चुके है। इस पर मुख्यमंत्री ने सभी बातों पर सहमति जताते हुए दीपावली से पहले बकाया भुगतान के निर्देश देते हुए हाथों हाथ वित्त विभाग को 200 करोड़ रुपए स्वीकृत करने और शेष 260 करोड़ रुपए का लोन लेकर देने के निर्देश दिए।

आरएसआरटीसी ऑफिसर एसोसिएशन ने इस निर्णय का आभार जताया है। एसोसिएशन के महामंत्री सुधीर भाटी ने बताया कि साल 2016 से यह बकाया चल रहा है। इसको लेकर कर्मचारी लम्बे समय से आंदोलन भी कर रहे है। आज मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों-अधिकारियों की इस मांग को पूरा करके रोडवेज और कर्मचारियों के हितों में निर्णय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *