जयपुर : टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली जयपुर की अवनी लेखरा को बुधवार को आनंद महिंद्रा ने अपना वादा पूरा करते हुए स्पेशल कस्टमाइज्ड XUV-700 कार गिफ्ट की। जिसमें अवनी के लिए स्पेशल हाइड्रोलिक सीट लगाई गई है ताकि अवनी आसानी से कार में चढ़ और उतर सकें।
टोक्यो पैरालम्पिक शूटिंग में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली अवनी लेखरा ने सोशल मीडिया पर अपनी नई कार महिंद्रा XUV-700 की फोटो शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने आनंद महिंद्रा का आभार भी जताया। उन्होंने लिखा की आनंद महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा की उस पूरी टीम को थैंक-यू। जिन्होंने ये कस्टमाइज्ड कार बनाई है। इस तरह की कार अधिक-अधिक समोवशी भारत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मैं इस डिजाइन की और XUV-700 को सड़क पर देखना चाहती हूं।
अवनी के लिए अलग से किये कस्टमाइजेशन
अवनी लेखरा के लिए इस कार में अलग से कस्टमाइजेशन किए गए हैं। इसमें सीट को हाइड्रोलिक से जोड़ दिया गया है। जिसके चलते व्हीलचेयर से कार में सीधे बैठना आसान हो जाता है। इसके अलावा कार में दिव्यांग लोगों को ध्यान में रखते काफी बदलाव किए गए हैं। वहीं अवनी लेखरा के लिए स्पेशल XUV-700 बनाने को लेकर आनंद महिंद्रा टीम की हौसला अफजाई की। उन्होंने ट्वीट कर पूरी टीम को बधाई दी साथ ही अवनी लेखरा को भी XUV-700 पसंद करने के लिए थैंक यू कहा।
अवनि लेखरा मूल रूप से जयपुर की रहने वाली है। उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक में शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अवनि एक पैरालिंपिक में दो मेडल जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन गई। वहीं हाल ही में अवनि को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से भी सम्मानित किया गया था।


