जयपुर। रक्षाबन्धन के पर्व पर महिलाएं एवं बालिकाएं रोडवेज की साधारण एवं एक्सप्रेस बसों मे फ्री यात्रा कर सकेगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है ।
रक्षाबन्धन के दिन 22 अगस्त को रोडवेज की सभी साधारण एव एक्सप्रेस बसों (एसी, वोल्वा एवं ऑल इंडिया परमिट वाली बसो को छोड़कर) में राजस्थान की सीमा के भीतर यात्रा करने वाली महिलाएं एवं बालिकाएं इस निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेगी।
